सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने रहेंगे : बीके हरिप्रसाद

feature-top

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच कांग्रेस MLC बीके हरिप्रसाद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिद्धारमैया को पूरे 5 साल के लिए मुख्यमंत्री चुना गया है और वही आगे भी सरकार चलाएंगे। हरिप्रसाद ने नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को बीजेपी की “ट्रोल फैक्ट्री” का फैलाया हुआ भ्रम बताया। मंगलवार को सिद्धारमैया और डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की। हालांकि कांग्रेस ने इसे सामान्य बैठक बताया, लेकिन सत्ता बदलाव की चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। पार्टी के कुछ नेता डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी उठा रहे हैं। 


feature-top