NEET परीक्षा विवाद पर 1 जून को अहम बैठक

feature-top

NEET परीक्षा में सामने आए पेपर लीक और गड़बड़ियों के मामलों पर अब संसदीय समिति ने सख्त रुख अपनाया है। 1 जून को होने वाली बैठक में समिति NTA, शिक्षा मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों से जवाब मांगेगी। बैठक में पेपर लीक, CBT परीक्षा प्रणाली, परीक्षा सुरक्षा और दोबारा एग्जाम कराने जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। पिछले साल NEET परीक्षा को लेकर देशभर में विवाद हुआ था। कई छात्रों और अभिभावकों ने परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे। अब समिति यह जांचेगी कि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।


feature-top