NEET-UG री-एग्जाम 21 जून, फीस वापसी, सेंटर वही

feature-top

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2026 की नई तारीख घोषित कर दी है। अब परीक्षा 21 जून को होगी। यह परीक्षा पहले 3 मई को हुई थी, लेकिन पेपर लीक होने की आशंका के कारण 12 मई को रद्द कर दी गई थी। इस परीक्षा में 22.79 लाख छात्रों ने भाग लिया था। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि किसी गलत कैंडिडेट का चयन न हो, इसलिए परीक्षा रद्द करना जरूरी था। री-एग्जाम के लिए छात्रों को फिर से आवेदन करने या अतिरिक्त शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। पहले जमा फीस वापस कर दी जाएगी। नए एडमिट कार्ड जल्द जारी होंगे और एग्जाम सेंटर वही रहेंगे।


feature-top