जगदलपुर : बस्तर में सुरक्षा कैम्प से जनसुविधा केंद्र की शुरुआत

feature-top

बस्तर संभाग को नक्सलमुक्त बनाने के लिए इलाके में 400 से अधिक फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस बनाए गए थे। अब इन्हें स्थानीय जनता के लिए जनसुविधा केंद्र में बदलने की तैयारी चल रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 18 मई को नेतानार स्थित सीआरपीएफ कैम्प से इस पहल की शुरुआत करेंगे।

चार दशकों से प्रभावित क्षेत्र में नक्सलवाद कम होने के बाद अर्धसैनिक बलों का वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। नेतानार सीआरपीएफ कैंप को बस्तर का पहला जनसुविधा केंद्र बनाया जाएगा। यहां डिजिटल सेवा केंद्र, कौशल विकास प्रशिक्षण और फॉरेस्ट फूड प्रोसेसिंग यूनिट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। बस्तर आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम के अनुसार, 31 मार्च 2026 के बाद पूरी तरह नक्सल गतिविधि समाप्त हो चुकी है। इस बदलाव से स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार और आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

सुरक्षा कैम्पों का उपयोग अब जनकल्याण के लिए होगा। नेतानार केंद्र के उद्घाटन के साथ ही बस्तर में अन्य कैंपों को भी इसी मॉडल पर जनसुविधा केंद्र में तब्दील किया जाएगा। इस कदम से क्षेत्र में सुरक्षा और विकास दोनों को बढ़ावा मिलेगा।


feature-top