कवर्धा : शराब भट्ठी के विरोध में चक्काजाम, फंसे डिप्टी सीएम

feature-top

कवर्धा जिले के पोंडी स्थित शराब भट्ठी को हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और स्कूली छात्रों ने मोर्चा खोल दिया। प्रदर्शनकारियों ने रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे 30 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

इस उग्र प्रदर्शन का असर इतना रहा कि प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा का काफिला भी जाम में फंस गया। लंबे समय से भट्ठी स्थानांतरण की मांग कर रहे छात्रों का कहना है कि शराब दुकान के कारण शैक्षणिक माहौल खराब हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम समझाइश देने में जुटी रही, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने ठोस कार्रवाई होने तक हटने से इनकार कर दिया। चक्काजाम से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


feature-top