मैनपावर घोटाले में अनवर ढेबर की जमानत खारिज

feature-top

छत्तीसगढ़ के चर्चित मैनपावर सप्लाई घोटाले में मुख्य आरोपी अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा कि आर्थिक अपराध देश की अर्थव्यवस्था और समाज के खिलाफ गंभीर साजिश हैं। जांच में CSMCL में मैनपावर सप्लाई और ओवरटाइम भुगतान में भारी भ्रष्टाचार सामने आया। आरोप है कि बिल पास कराने के लिए कमीशन लिया जाता था, जिसे ढेबर के हस्तक्षेप के बाद 33% तक बढ़ा दिया गया। कोर्ट ने ढेबर को साजिश का मुख्य लाभार्थी बताया। ED और ACB की जांच के बाद फरवरी 2026 में उनकी गिरफ्तारी हुई थी।


feature-top