बिलासपुर : खराब बोर्ड रिजल्ट पर 183 प्राचार्यों को नोटिस

feature-top

बिलासपुर में छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम खराब आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। 10वीं में जिला प्रदेश में 30वें और 12वीं में 27वें स्थान पर रहा। इसके बाद कलेक्टर ने 183 स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इनमें 10वीं के 139 और 12वीं के 44 स्कूल शामिल हैं। जिन विषयों में छात्र ज्यादा फेल हुए, उन विषयों के व्याख्याताओं से भी जवाब मांगा गया है। कलेक्टर ने कहा कि संसाधनों और शिक्षकों की उपलब्धता के बावजूद खराब परिणाम स्वीकार्य नहीं हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


feature-top