पेट्रोल-डीजल संकट अफवाह : प्रदेश खाद्य सचिव

feature-top

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने प्रदेशवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पैनिक खरीदारी से बचने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ पेट्रोल पंपों के अस्थायी रूप से ड्राई आउट होने के कारण ईंधन की खपत अचानक बढ़ी थी, लेकिन शासन और ऑयल कंपनियां स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। प्रदेश के सभी 2,516 पेट्रोल पंपों पर नियमित आपूर्ति जारी है। रायपुर के 326 में से 35 और बिलासपुर के 156 में से 13 पंप प्रभावित हुए थे, जहां जल्द ही नया स्टॉक पहुंचाया जाएगा


feature-top