रायपुर : रेड रूम टेक्नो पार्टी रद्द, 3 गिरफ्तार

feature-top

रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में फर्जी कैफे में आयोजित “रेड रूम टेक्नो पार्टी” को पुलिस ने रद्द करा दिया। तीन आयोजकों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपलोड फोटो, पोस्टर और वीडियो डिलीट करवा दिए। पार्टी के लिए 8 से 40 हजार रुपये तक की बुकिंग फीस तय थी। आयोजकों ने कलाकारों से मिलने के लिए अलग शुल्क भी रखा। मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। किसी भी अनुमति के बिना यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पूछताछ के बाद आयोजकों के बयान दर्ज किए गए।


feature-top