रायपुर : पेट्रोल पंपों पर पुलिस ने संभाला मोर्चा

feature-top

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर अफरा-तफरी का माहौल है। पिछले तीन दिनों से राज्यभर के पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। कई जगह विवाद और धक्का-मुक्की की स्थिति बनने के बाद पुलिस-प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा। रायपुर समेत कई जिलों में पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इमरजेंसी नंबर वाले पोस्टर लगाए हैं और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कुछ पंपों पर स्टॉक खत्म होने से “नो पेट्रोल-डीजल” के बोर्ड लगाने पड़े। ब्लैक मार्केटिंग के आरोपों की भी जांच जारी है।


feature-top