असम : कांग्रेस ने NRC पोर्टल में खामियों का मुद्दा उठाया

feature-top

कांग्रेस नेता देबब्रता सैकिया ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) असम की वेबसाइट और हेल्पलाइन को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि वेबसाइट खराब है और हेल्पलाइन नंबर काम नहीं कर रहे हैं। एक नंबर पशु चिकित्सालय से जुड़ा हुआ है। सैकिया ने कहा कि एनआरसी पर खर्च किए गए 1,600 करोड़ रुपये को देखते हुए यह लापरवाही अस्वीकार्य है।


feature-top