16 May 2026
केंद्र सरकार ने 99.9% शुद्धता वाले सिल्वर बार समेत कुछ खास चांदी उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रभाव से सख्ती लागू कर दी है। DGFT ने इन्हें ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ श्रेणी में डाल दिया है। सरकार ने सोना-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी भी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है, जबकि प्लैटिनम पर शुल्क 15.4% किया गया है। पश्चिम एशिया संकट और बढ़ते आयात बिल के बीच विदेशी मुद्रा बचाने, व्यापार घाटा नियंत्रित करने और गैर-जरूरी आयात कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नए नियम 13 मई से लागू हो चुके हैं। सिल्वर बार इंपोर्ट पर सरकार ने लगाई रोक
16 May 2026 07:01PM,by: Kriti Dwivedi
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसके तहत प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक की सभी वर्तमान कमेटियां समाप्त कर दी गई हैं। संगठन को मजबूत करने और आंतरिक गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। अब नई नियुक्तियों में सक्रियता, सदस्यता अभियान और समर्पण दिखाने वाले नए चेहरों को प्राथमिकता मिलेगी। इस फैसले की प्रति मल्लिकार्जुन खड़गे, सचिन पायलट और भूपेश बघेल सहित शीर्ष नेताओं को भेज दी गई है। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग
16 May 2026 02:18PM,by: Kriti Dwivedi
पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच, मोदी ने ईंधन के विवेकपूर्ण उपयोग, सोने की खरीद और विदेश यात्राओं को स्थगित करने का आह्वान किया है। उन्होंने विदेशी मुद्रा संरक्षण के लिए शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का उपयोग करने, कारपूलिंग करने, इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिक उपयोग करने और घर से काम करने का भी आग्रह किया।
16 May 2026 01:16PM,by: Kriti Dwivedi
भारत बंगाल की खाड़ी में दो बड़े मिसाइल परीक्षणों की तैयारी कर रहा है। इसके लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दो अलग-अलग नोटम (NOTAM) जारी किए गए हैं। ओडिशा तट से दो अत्याधुनिक मिसाइलों का होगा टेस्ट
16 May 2026 01:14PM,by: Kriti Dwivedi
महाराष्ट्र सरकार ने ओला और उबर सहित राइड-हेलिंग सेवाओं के राज्य में पूरी तरह बंद होने के दावों का खंडन किया है। महाराष्ट्र सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय (डीजीआईपीआर) ने एक पोस्ट में कहा कि सोशल मीडिया पर फैल रहे दावे "भ्रामक" हैं। डीजीआईपीआर ने कहा, "सोशल मीडिया पर यह दावा कि महाराष्ट्र में ओला, उबर और रैपिडो की सभी सेवाएं पूरी तरह बंद हो गई हैं, भ्रामक है।"
16 May 2026 01:06PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







