NEET विवाद के बीच NTA में नई नियुक्तियां

feature-top

NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। केंद्र ने चार वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी है। अनुजा बापट और रुचिता विज को संयुक्त सचिव बनाया गया है, जबकि आकाश जैन और आदित्य राजेंद्र भोजगढिया को संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियों को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी के बाद DoPT ने आदेश जारी किया। आकाश जैन का कार्यकाल दिसंबर 2029 तक और आदित्य भोजगढिया का मई 2028 तक रहेगा। यह बदलाव NEET पेपर लीक मामले के बाद NTA की कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।


feature-top