सिल्वर बार इंपोर्ट पर सरकार ने लगाई रोक

feature-top

केंद्र सरकार ने 99.9% शुद्धता वाले सिल्वर बार समेत कुछ खास चांदी उत्पादों के आयात पर तत्काल प्रभाव से सख्ती लागू कर दी है। DGFT ने इन्हें ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ श्रेणी में डाल दिया है। सरकार ने सोना-चांदी पर इम्पोर्ट ड्यूटी भी 6% से बढ़ाकर 15% कर दी है, जबकि प्लैटिनम पर शुल्क 15.4% किया गया है। पश्चिम एशिया संकट और बढ़ते आयात बिल के बीच विदेशी मुद्रा बचाने, व्यापार घाटा नियंत्रित करने और गैर-जरूरी आयात कम करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नए नियम 13 मई से लागू हो चुके हैं।


feature-top