छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग

feature-top

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इसके तहत प्रदेश, जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक की सभी वर्तमान कमेटियां समाप्त कर दी गई हैं। संगठन को मजबूत करने और आंतरिक गुटबाजी पर लगाम लगाने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है। अब नई नियुक्तियों में सक्रियता, सदस्यता अभियान और समर्पण दिखाने वाले नए चेहरों को प्राथमिकता मिलेगी। इस फैसले की प्रति मल्लिकार्जुन खड़गे, सचिन पायलट और भूपेश बघेल सहित शीर्ष नेताओं को भेज दी गई है।


feature-top