ओडिशा तट से दो अत्याधुनिक मिसाइलों का होगा टेस्ट

feature-top

भारत बंगाल की खाड़ी में दो बड़े मिसाइल परीक्षणों की तैयारी कर रहा है। इसके लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप पर तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दो अलग-अलग नोटम (NOTAM) जारी किए गए हैं।

पहला नोटम 18 से 20 मई 2026 और दूसरा 21 से 22 मई 2026 के लिए प्रभावी रहेगा। इस प्रतिबंधित क्षेत्र की रेंज 1,000 किलोमीटर तय की गई है, जहां विमानों और जहाजों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। सूत्रों के अनुसार, यह परीक्षण किसी अत्याधुनिक मध्यम दूरी की मिसाइल का हो सकता है। भारत अपनी इस रणनीति को बेहद गुप्त रखता है और सफल परीक्षण के बाद ही रक्षा मंत्रालय इसकी आधिकारिक जानकारी साझा करता है। हाल ही में भारत ने यहीं से MIRV तकनीक से लैस एडवांस अग्नि मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया था।


feature-top