होर्मुज तनाव के बीच भारत को LPG राहत

feature-top

होर्मुज में तनाव के बीच भारत के लिए ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी राहत की खबर सामने आई है। इराक के बसरा से कच्चा तेल लेकर निकला एक सुएजमैक्स टैंकर होर्मुज को पार कर ओमान की खाड़ी में पहुंच चुका है और भारत की ओर बढ़ रहा है। दूसरी ओर, मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला LPG टैंकर ‘सिमी’ गुजरात के कांडला पोर्ट पर 20,000 टन एलपीजी लेकर पहुंचा। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद यह सुरक्षित आगमन ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती को दर्शाता है। भारत सरकार लगातार ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है जारी है
 


feature-top