रायपुर : अधिवक्ता संघ चुनाव में दिनेश देवांगन की जीत

feature-top

रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के नतीजे घोषित हो गए हैं। दिनेश कुमार देवांगन अध्यक्ष और राकेश पुरी सचिव निर्वाचित हुए हैं। सह सचिव पद पर गुणेश निर्मलकर व नेहा राठौर ने जीत दर्ज की। ग्रंथालय सचिव महेंद्र देवांगन और सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव योगेश साहू बने। कार्यकारिणी सदस्य पद पर योगीराज वर्मा, अविजित त्रिपाठी, विवेक मिश्रा, आकाश जसूजा और आकाश सोनी विजयी रहे। 15 मई को हुए मतदान में 2337 वोट पड़े थे। तेज आंधी और बिजली गुल होने से मतगणना प्रभावित हुई, लेकिन देर रात परिणाम घोषित कर दिए गए।
 


feature-top