रायपुर में पहली महिला टी20 सीरीज

feature-top

रायपुर को पहली बार महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज की मेजबानी मिली है। BCCI ने भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी किया है। सीरीज के तीनों मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को Raipur में खेले जाएंगे। यह पहला मौका होगा जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम रायपुर में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। आईपीएल के बाद अब महिला क्रिकेट की मेजबानी मिलने से छत्तीसगढ़ की खेल पहचान और मजबूत होगी। साथ ही प्रदेश में महिला क्रिकेट को भी नया बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
 


feature-top