छत्तीसगढ़ में सिक्कों की कमी, कैट ने मांगे 20 करोड़ के सिक्के

feature-top

छत्तीसगढ़ में 5, 10 और 20 रुपए के छोटे नोटों और सिक्कों की कमी को लेकर कैट ने चिंता जताई है। संगठन ने RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा को पत्र लिखकर प्रदेश के लिए 20 करोड़ रुपए के सिक्कों की मांग की है। कैट का कहना है कि छुट्टे पैसों की कमी से व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी हो रही है। फुटकर दुकानदार, सब्जी विक्रेता और परिवहन व्यवसाय सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। कैट ने सभी जिलों में छोटे नोट और सिक्कों की पर्याप्त आपूर्ति की मांग की है, ताकि बाजार में लेन-देन सुचारु रूप से चल सके।
 


feature-top