मॉर्निंग वॉक पर निकले धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट

feature-top

रायपुर में भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से रविवार सुबह मोबाइल लूट की घटना हुई। वे सुबह करीब 8 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के पास बाइक सवार बदमाश उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खास बात यह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के रायपुर दौरे के चलते शहर में हाई अलर्ट था, इसके बावजूद हुई वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।


feature-top