महासमुंद : 9.17 करोड़ का 7.5 किलो सोना जब्त, तीन गिरफ्तार

feature-top

सिंघोड़ा पुलिस ने एनएच-353 रेहटीखोल नाका पर वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए वोक्सवैगन कार से 7.512 किलो सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 9 करोड़ 17 लाख 84 हजार रुपये बताई गई है। यह सोना ओडिशा से गुजरात ले जाया जा रहा था। पुलिस ने कार सवार तीन युवकों जयेश अकबरी, सुनीत और रूशी अग्रावत को गिरफ्तार किया है। तलाशी में सीट के नीचे चैंबर बनाकर दो बैग और छह प्लास्टिक बॉक्स में सोने के जेवर मिले। दस्तावेज नहीं मिलने पर केस दर्ज कर आयकर विभाग और डीआरआई को सूचना दी गई गई आगे जांच।


feature-top