WHO अलर्ट, अफ्रीका में इबोला फैलाव, भारत में एयरपोर्ट पर सख्ती

feature-top

अफ्रीका के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो और युगांडा में इबोला वायरस तेजी से फैल रहा है। अब तक करीब 300 लोग संक्रमित हुए हैं और लगभग 90 लोगों की मौत हो चुकी है। स्थिति को गंभीर देखते हुए WHO ने इसे पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। यह दुनिया के लिए सबसे ऊंचा स्वास्थ्य अलर्ट माना जाता है।

 

भारत में अभी कोई मामला नहीं है, लेकिन सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग कड़ी कर दी गई है और स्वास्थ्य मंत्रालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। विशेषज्ञों ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधानी जरूरी है।


feature-top