पीएम मोदी की स्वदेशी अपील को मिला उद्योग जगत का समर्थन

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वदेशी अपनाने की अपील को देशभर के व्यापारी और उद्योगपति आगे बढ़ा रहे हैं। 27 राज्यों के प्रतिनिधि भारतीय व्यापार महोत्सव और राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होकर स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने पर चर्चा कर रहे हैं। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि कार्यक्रम में केवल स्वदेशी सामान ही प्रदर्शित हों ताकि भारत की छवि सुरक्षित रहे। सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत, निर्यात बढ़ाने, लॉजिस्टिक सुधार और ऊर्जा बचत जैसे मुद्दों पर रणनीति बनाई जा रही है। सरकार का लक्ष्य मजबूत स्वदेशी अर्थव्यवस्था और 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात है पर जोर दिया गया।


feature-top