केरल सरकार का पहला फैसला: महिलाओं को फ्री बस यात्रा

feature-top

केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार ने शपथ लेने के बाद अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए। सरकार ने महिलाओं के लिए राज्य परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है, जो 15 जून से लागू होगी। इसके साथ बुजुर्गों के लिए अलग कल्याण विभाग बनाने का निर्णय लिया गया है। आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर 12 हजार रुपये किया गया है। सरकार ने अपने चुनावी वादों को लागू करने की शुरुआत करते हुए सामाजिक कल्याण योजनाओं पर जोर दिया है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कई लाभ शामिल हैं।


feature-top