TVK बोली- विजय की कैबिनेट में शामिल हों सहयोगी

feature-top

तमिलनाडु की सत्ताधारी पार्टी TVK ने अपने सहयोगी दलों से मुख्यमंत्री सी. विजय की कैबिनेट में शामिल होने की अपील की है। पार्टी महासचिव आधव अर्जुन ने कहा कि सरकार सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्ष नीति के आधार पर काम करेगी। उन्होंने VCK प्रमुख थोल थिरुमावलवन, IUML और कांग्रेस समेत सभी सहयोगियों से सरकार में शामिल होने का आग्रह किया। अर्जुन ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहते हैं कि कैबिनेट एक परिवार की तरह काम करे। वहीं वामपंथी दलों ने बाहर से समर्थन जारी रखने का फैसला किया है। अब सहयोगी दल बैठक कर अपना निर्णय सरकार को बताएंगे।
 


feature-top