छत्तीसगढ़ में विद्यार्थियों के लिए लगेंगे समर कैंप, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

feature-top

छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के लिए समर कैंप लगाए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। कैंप सुबह 7:30 से 9:30 बजे तक स्कूलों और सामुदायिक स्थानों में आयोजित होंगे। इसमें चित्रकला, नृत्य, खेलकूद, गायन, लेखन और स्थानीय इतिहास जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी। विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण और बड़े संस्थानों का भ्रमण भी कराया जाएगा। समर कैंप पूरी तरह स्वैच्छिक रहेगा और इसके लिए अलग बजट नहीं मिलेगा। आयोजन से पहले पालक-शिक्षक समिति और शाला विकास समिति की सहमति जरूरी होगी।
 


feature-top