ज़ुबीन गर्ग की मौत पर राजनीति गलत : हिमन्त बिश्व शर्मा

feature-top

हिमन्त बिश्व शर्मा ने कहा कि गायक ज़ुबीन गर्ग की मौत पर राजनीति करना कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्ष को असम विधानसभा चुनाव में भारी पड़ा। उन्होंने गुवाहाटी के सोनापुर स्थित ‘ज़ुबीन क्षेत्र’ पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और कहा कि ज़ुबीन किसी राजनीतिक मुद्दे नहीं, बल्कि लोगों की भावना थे। सरमा ने स्मारक स्थल पर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की। विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान सरकार पर ज़ुबीन गर्ग को न्याय दिलाने में देरी का आरोप लगाया था।


feature-top