‘वंदे मातरम’ विवाद पर CM सतीशन ने दी सफाई

feature-top

वी. डी. सतीशन ने कहा कि UDF सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में ‘वंदे मातरम’ का पूरा संस्करण गाया जाना ‘लोक भवन’ का फैसला था और इसकी जानकारी उन्हें पहले नहीं थी। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान ही उन्हें इसका पता चला, इसलिए बीच में गीत रोकना संभव नहीं था। इस मुद्दे पर केरल में सियासत तेज हो गई है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने पूरे गीत के गायन को बहुलवादी समाज के लिए अनुचित बताया, जबकि बीजेपी ने CPI(M) पर राष्ट्रगीत का अपमान करने और कट्टरपंथी वोट बैंक को खुश करने का आरोप लगाया।


feature-top