केंद्र ने TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार की सुरक्षा बढ़ाई

feature-top

केंद्र सरकार ने तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तीदार को ‘Y’ श्रेणी की CISF सुरक्षा दी है। गृह मंत्रालय ने यह फैसला इंटेलिजेंस ब्यूरो की खतरे संबंधी रिपोर्ट के आधार पर लिया। यह सुरक्षा 19 मई से लागू हो गई है। ‘Y’ श्रेणी में 24 घंटे सशस्त्र सुरक्षाकर्मियों की टीम तैनात रहती है। दस्तीदार पश्चिम बंगाल के बारासात लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं और TMC की वरिष्ठ नेताओं में गिनी जाती हैं। अधिकारियों के अनुसार, खतरे के आकलन के आधार पर उनकी सुरक्षा की समय-समय पर समीक्षा भी की जाएगी।


feature-top