अभिषेक बनर्जी से जुड़ी प्रॉपर्टी विवाद को सायनी घोष ने बताया फर्जी

feature-top

तृणमूल कांग्रेस की सांसद सायनी घोष ने उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें उन्हें अभिषेक बनर्जी से जुड़ी कोलकाता की एक प्रॉपर्टी का संयुक्त मालिक बताया गया था। उन्होंने इसे “फर्जी खबर” बताते हुए कहा कि उनकी सभी संपत्तियों की जानकारी चुनावी हलफनामे में सार्वजनिक है। घोष ने बिना सबूत बदनाम करने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इससे पहले उन्होंने BJP नेता प्रदीप दीक्षित पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। वहीं, TMC ने BJP पर पार्टी नेताओं के खिलाफ राजनीतिक बदनाम अभियान चलाने का आरोप लगाया है।


feature-top