पंजाब सरकार ने NEET छात्रों के लिए रोडवेज बसें की फ्री

feature-top

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने NEET UG की दोबारा परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत का ऐलान किया है। राज्य सरकार ने 20, 21 और 22 जून को पंजाब रोडवेज की बसों में NEET उम्मीदवारों का किराया माफ करने का फैसला लिया है। छात्र अपना एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। CM मान ने कहा कि कई गरीब छात्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आर्थिक दिक्कत होती है, इसलिए सरकार उनकी मदद कर रही है। यह फैसला परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों की बढ़ी चिंता और आर्थिक परेशानी को देखते हुए लिया गया है।


feature-top