रायपुर : कोल लेवी मामले में 5वां पूरक चालान दाखिल

feature-top

रायपुर में कोल लेवी वसूली मामले में ACB/EOW ने विशेष अदालत में 5वां पूरक अभियोग पत्र (चालान) पेश किया है। यह चालान आरोपी नारायण साहू के खिलाफ दाखिल किया गया है और इसमें करीब 1000 पन्नों के दस्तावेज शामिल हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि वह अवैध कोल लेवी वसूली सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य था। रिपोर्ट के अनुसार, यह नेटवर्क संगठित तरीके से काम करता था और कोयला व्यापारियों व परिवहनकर्ताओं से अवैध वसूली की जाती थी। करीब 7.5 करोड़ रुपये के लेनदेन के सबूत भी मिले हैं। एजेंसी ने कहा है कि आगे भी जांच जारी रहेगी और अन्य पूरक चालान भी पेश किए जा सकते हैं। कोर्ट में मामले की सुनवाई चल रही है।
 


feature-top