डीएमके संगठन में बदलाव की समीक्षा जारी : एम.के. स्टालिन

feature-top

तमिलनाडु में डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने कहा कि वे पार्टी संगठन में बदलावों के लिए उचित समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को लिखे पत्र में कहा कि अध्यक्ष बनने के बावजूद वे आम कार्यकर्ता की तरह काम करते रहेंगे। स्टालिन ने कहा कि डीएमके तमिलनाडु की राजनीतिक दिशा तय करने वाला आंदोलन है और इसे और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने 3 जून को कलाईनार एम. करुणानिधि की 103वीं जयंती भव्य रूप से मनाने की अपील की। साथ ही युवाओं से सोशल मीडिया पर उनके योगदान का प्रचार करने और पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने कहा भी।
 


feature-top