महासमुंद में 2 कृषि अधिकारी सस्पेंड

feature-top

महासमुंद कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कृषि विकास अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बागबाहरा के गंगा प्रसाद शरणागत और सरायपाली के बुंदरलाल मिर्धा पर शासकीय कार्य में लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना का आरोप है। दोनों अधिकारियों को क्षेत्र में अधिक मात्रा में यूरिया उर्वरक वितरण की जांच और वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया। मामले को गंभीर मानते हुए कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन पर यह कार्रवाई की। निलंबन अवधि में दोनों को जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।


feature-top