मराठा आरक्षण को लेकर सरकार और जरांगे पाटिल के बीच बातचीत शुरू

feature-top

महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत तेज हो गई है। BJP विधायक प्रसाद लाड ने शुक्रवार को मनोज जरांगे पाटिल से मुलाकात कर उनकी मांगों पर सरकार से चर्चा का भरोसा दिया। जरांगे-पाटिल 30 मई से जालना के अंतरवाली सराटी में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मराठा आरक्षण, कुनबी प्रमाण पत्र और आंदोलनकारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के वादे अब तक पूरे नहीं किए हैं। हालांकि, बातचीत शुरू होने के बाद उन्होंने फिलहाल विरोध-पूर्व बैठकों को स्थगित कर दिया है।


feature-top