कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट हुई डिलीट

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट शनिवार को हटा दी गई। संस्थापक अभिजीत दिपके ने इसे सरकार का तानाशाही रवैया बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 10 लाख लोग सदस्य थे और 6 लाख ने NEET-UG पेपर लीक पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी। दिपके ने पोस्ट किया कि सरकार कॉकरोच से डर रही है, लेकिन आंदोलन जारी रहेगा। यह आंदोलन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और युवाओं में असंतोष और मीम कल्चर के लिए लोकप्रिय मंच बन गया।


feature-top