NEET पेपर लीक के बाद सरकार लाएगी टेक्नोलॉजी-आधारित परीक्षा सिस्टम

feature-top

NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में बड़े सुधारों का भरोसा दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि अगले साल तक टेक्नोलॉजी-आधारित परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी। NTA अधिकारियों ने संसदीय समिति को बताया कि कई सुधार पहले ही लागू हो चुके हैं और बाकी पर काम जारी है। अधिकारियों के मुताबिक पूरा पेपर लीक नहीं हुआ था, बल्कि कुछ सवाल परीक्षा से पहले बाहर आए थे। सरकार ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए “ज़ीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई गई है।


feature-top