रायपुर : 10-20-50 के नोटों की किल्लत, बाजारों से गायब हुई चिल्हर

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में 10, 20 और 50 रुपए के छोटे नोटों की भारी किल्लत हो गई है। गोलबाजार, मालवीय रोड और गुढ़ियारी जैसे प्रमुख बाजारों में चिल्हर लगभग गायब है। दुकानदार अब ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट करने के लिए मजबूर कर रहे हैं। आरबीआई नागपुर से छोटे नोटों की सप्लाई करीब 40% घटने को इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। शॉपिंग मॉल और पेट्रोल पंपों पर 80% भुगतान अब UPI और कार्ड से हो रहा है। कैट ने 20 करोड़ और चैंबर ने 5 करोड़ रुपए के छोटे नोटों की मांग आरबीआई से की है।


feature-top