छत्तीसगढ़ में B.Ed-D.El.Ed एडमिशन प्रक्रिया शुरू

feature-top

छत्तीसगढ़ में बीएड और डीएलएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून 2026 रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार 13 से 15 जून तक होगा। प्रवेश पत्र 23 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि परीक्षा 28 जून को संभावित है। मॉडल आंसर 29 जून और अंतिम मेरिट सूची 21 जुलाई को जारी होगी। पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.pssou.ac.in पर उपलब्ध है। मानव सभ्यता का सबसे बड़ा खेल यही है, पहले फॉर्म भरो, फिर सुधार करो, फिर आपत्ति लगाओ।


feature-top