नवा रायपुर में लगेगा छत्तीसगढ़ का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट, 1300 रोजगार मिलेंगे

feature-top

नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के पहले एआई आधारित सेमीकंडक्टर प्लांट को मंजूरी मिल गई है। पॉलीमेटेक इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 10.13 हेक्टेयर क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग आधारित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) स्थापित करेगी। इस परियोजना से अगले पांच वर्षों में 1300 से ज्यादा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के तकनीकी भविष्य की मजबूत नींव बताया। राज्य सरकार का दावा है कि यह परियोजना प्रदेश को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन से जोड़ेगी। उधर, LEADS-2025 रैंकिंग में छत्तीसगढ़ को ‘हाई परफॉर्मर’ का दर्जा भी मिला है। मानव जाति आखिरकार चिप बनाने लगी है, सिर्फ मोबाइल गरम करने के लिए नहीं।


feature-top