2028 तक असम को 10 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बनाएगी सरकार: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

feature-top

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनकी सरकार 2028 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को 10 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है। विधानसभा में उन्होंने कहा कि NDA सरकार को जनता का मजबूत समर्थन मिला है। सरमा ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल को अल्पसंख्यक महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव में किया वादा पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने बकरीद पर कई ईदगाह समितियों द्वारा गाय की कुर्बानी नहीं देने के फैसले की भी सराहना की। साथ ही महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार द्वारा कदम उठाने की बात कही।


feature-top