AIADMK के चौथे विधायक ने भी छोड़ी पार्टी, TVK में होंगे शामिल

feature-top

तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा झटका लगा है। अंबासमुद्रम से विधायक इसाकी सुबैया ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। पहले उनका टाइप किया हुआ इस्तीफा नियमों के कारण स्वीकार नहीं हुआ, लेकिन बाद में हाथ से लिखा पत्र देने पर इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। सुबैया पिछले दिनों विधानसभा में TVK सरकार के समर्थन में वोट दे चुके थे। इससे पहले AIADMK के तीन और विधायक इस्तीफा देकर TVK में शामिल हो चुके हैं। अब माना जा रहा है कि इन चारों नेताओं को आने वाले उपचुनाव में TVK पार्टी टिकट दे सकती है। 


feature-top