- Home
- टॉप न्यूज़
- रायगढ़
- रायगढ़: रेलवे स्टेशन के बाहर 1120 नग गोगो रैपर के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
रायगढ़: रेलवे स्टेशन के बाहर 1120 नग गोगो रैपर के साथ एक व्यक्ति पकड़ाया
तिल्दा से खरीदकर पान ठेलों में चोरी-छिपे करता था बिक्री
पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन आघात" के तहत दिनांक 09 जून 2026 की रात्रि थाना साइबर सेल एवं थाना कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा । पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति नशे के रूप में उपयोग किए जाने वाले गोगो रैपर की बिक्री के लिए ग्राहकों की तलाश कर रहा है।
तलाशी में 20 डिब्बों में मिला 1120 नग गोगो रैपर
संदेही सुरेन्द्र कुमार छाबड़ा (38 साल) सिंधी कॉलोनी पक्की खोली चक्रधरनगर के कब्जे से दो कार्टूनों में 20 डिब्बों में कुल 1120 नग गोगो रैपर बरामद किए गए। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि उक्त गोगो रैपर के अंदर तंबाकू युक्त फ्लेवर या गांजा भरकर नशे के रूप में इसका उपयोग किया जाता है पूछताछ के दौरान संदेही ने बताया कि वह उक्त गोगो रैपर को तिल्दा, जिला रायपुर से लगभग 14,500 रुपये में खरीदकर रायगढ़ लाया था और शहर के विभिन्न पान ठेलों में चोरी-छिपे बेचता था। अनावेदक सुरेन्द्र कुमार छाबड़ा के विरुद्ध थाना कोतवाली पुलिस द्वारा उसकी गतिविधियों को देखते हुए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए धारा 170/123 एवं 135(क) के तहत भी कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —
"नशे को बढ़ावा देने वाले हर माध्यम और उससे जुड़े कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी नजर है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।"
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
