महाराष्ट्र : मनोज जरांगे ने एकनाथ शिंदे को दी परभनी कार्यक्रम रद्द करने की चेतावनी

feature-top

मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के परभणी दौरे और वहां आयोजित शेतकरी संवाद मेळावा (किसान सम्मेलन) को तुरंत रद्द करने की कड़ी चेतावनी दी है। जरांगे पाटिल ने इस संबंध में परभणी के शिवसेना (शिंदे गुट) सांसद संजय (बंडू) जाधव को फोन करके कार्यक्रम रोकने को कहा और चेतावनी दी कि यदि कार्यक्रम रद्द नहीं किया गया, तो वे अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।


feature-top