30 Aug 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को द्विपक्षीय संबंधों और नागरिकता साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च राजकीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ ओलीय दाराजाली दोस्तलिक' से सम्मानित किया गया है। उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद स्थित कुकसारॉय राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान वहां के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने पीएम मोदी को इस प्रतिष्ठित पदक से नवाजा। यह प्रधानमंत्री मोदी को मिलने वाला 36वां अंतरराष्ट्रीय नागरिक सम्मान है।
30 Aug 2026 03:39PM,by: Babuaa Desk
अंतरिक्ष विज्ञान की दुनिया में एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने अगली पीढ़ी के शक्तिशाली 'नैंसी ग्रेस रोमन स्पेस टेलीस्कोप' को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया है l करीब 4.3 अरब डॉलर की लागत से तैयार इस अत्याधुनिक वेधशाला को फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के 'फाल्कन हैवी' रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष में भेजा गया l इस मिशन को खगोल विज्ञान के क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण अभियानों में से एक माना जा रहा है l
30 Aug 2026 03:01PM,by: Babuaa Desk
जयपुर में स्कूल पर हुए हमले के कुछ दिनों बाद CJP ने शहर के स्कूलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्कूलों की स्थिति और सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता जताई गई। CJP ने सरकार को व्यवस्थाओं में सुधार और जरूरी कदम उठाने के लिए 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मामले में स्कूलों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जवाबदेही पर भी सवाल उठे हैं।
30 Aug 2026 02:08PM,by: Babuaa Desk
केरल में आबकारी विभाग से जुड़े कथित रिश्वत रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद बड़ी कार्रवाई की गई है। एक गुप्त ऑपरेशन के जरिए विभाग में रिश्वतखोरी से जुड़े मामलों की जांच की गई, जिसके बाद 7 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है और अधिकारियों की भूमिका की आगे जांच की जा रही है।
30 Aug 2026 02:08PM,by: Babuaa Desk
RSS प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान पर कि "जो हिंदू यह सोचता है कि भारत मुसलमानों के लिए नहीं है, वह हिंदू नहीं है", AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह संघ की "प्लेबुक" की "सबसे पुरानी चाल" है। ओवैसी ने RSS के संस्थापकों और विचारकों के विचारों का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह हिंदू संगठन हमेशा से देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ रहा है।
30 Aug 2026 01:43PM,by: Babuaa Desk
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और श्री सतीश चंद्र दुबे भी होंगे शामिल टिन पोर्टल और ई-रेत सांगवारी पोर्टल का होगा शुभारंभ, होंगे कई महत्वपूर्ण समझौते नीलाम प्रमुख खनिज ब्लॉक्स के ऑपरेशनलाइजेशन की भी होगी समीक्षा
30 Aug 2026 01:29PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य







