मोहन भागवत के न्यूयॉर्क बयान पर भड़के ओवैसी, बोले - 'यह RSS की पुरानी चाल है'

feature-top

RSS प्रमुख मोहन भागवत के इस बयान पर कि "जो हिंदू यह सोचता है कि भारत मुसलमानों के लिए नहीं है, वह हिंदू नहीं है", AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह संघ की "प्लेबुक" की "सबसे पुरानी चाल" है। ओवैसी ने RSS के संस्थापकों और विचारकों के विचारों का ज़िक्र करते हुए कहा कि यह हिंदू संगठन हमेशा से देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ रहा है।


feature-top