दिल्ली : आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 में भरा पानी

feature-top

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई मूसलाधार बारिश और 76 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर भारी जलभराव हो गया है। अचानक हुई इस भारी बारिश के चलते रनवे पर विजिबिलिटी घटकर मात्र 600 मीटर रह गई, जिससे 400 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और कम से कम नौ विमानों के मार्ग में बदलाव (डाइवर्ट) करना पड़ा।


feature-top