05 Sep 2026
फर्जी पुलिस और वसूली: आरोपी खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, वकील या रसूखदार व्यक्ति बताकर लोगों को फोन करते थे। वे केस सुलझाने के नाम पर या डरा-धमकाकर मोटी रकम वसूलते थे। थानों में दलाली: ये दलाल थानों के चक्कर काटते थे और सीधे-सादे फरियादियों को झांसा देकर उनकी FIR या सरकारी काम जल्दी कराने के बदले पैसे ऐंठते थे। नौकरी के नाम पर ठगी: बेरोजगार युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्रों में फर्जी नौकरियां दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई।
05 Sep 2026 06:38PM,by: Babuaa Desk
भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को तेलंगाना आकर छात्रों की समस्याओं का सामना करने की खुली चुनौती दी है। राहुल गांधी के देशव्यापी अभियान 'छात्रों की गूंज' पर तीखा हमला बोलते हुए केटीआर ने कहा कि कांग्रेस नेता को राज्य दर राज्य रंग बदलना बंद करना चाहिए और तेलंगाना के छात्रों की असली 'गूंज' सुनने के लिए हैदराबाद के अशोक नगर या करीमनगर आना चाहिए। यह बयान केटीआर ने करीमनगर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आयोजित 'युवा समरभेरी' जनसभा को संबोधित करते हुए दिया। छात्रों की गूंज' पर केटीआर का राहुल पर वार
05 Sep 2026 06:38PM,by: Babuaa Desk
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा के दिग्गज नेता माणिक सरकार ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर विपक्षी उम्मीदवारों को डराने-धमकाने और नामांकन रोकने का गंभीर आरोप लगाया है। यह आरोप त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के तहत आगामी ग्राम समिति चुनावों के नामांकन प्रक्रिया के दौरान लगाए गए हैं, जिसके लिए 28 सितंबर 2026 को मतदान होना है। पत्रकारों से बात करते हुए माणिक सरकार ने कहा कि राज्य में लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा है और विपक्ष को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए हिंसक हथकंडों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
05 Sep 2026 06:38PM,by: Babuaa Desk
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य के स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने के संकेत दिए हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर न्यूटाउन में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बच्चों में मोबाइल की बढ़ती लत और इसके नकारात्मक प्रभावों पर गहरी चिंता जताई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छात्रों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रखने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए यदि आवश्यक हुआ, तो सरकार कड़े नियम बनाने से पीछे नहीं हटेगी। [
05 Sep 2026 06:37PM,by: Babuaa Desk
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर स्थित एक सदी पुरानी मस्जिद को गिराए जाने की कड़ी निंदा की है। प्रशासन द्वारा की गई इस बुलडोजर कार्रवाई पर ओवैसी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या संविधान द्वारा दी गई धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी अब मुसलमानों पर लागू नहीं होती। उत्तर प्रदेश : सहारनपुर मस्जिद विध्वंस पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी
05 Sep 2026 06:37PM,by: Babuaa Desk
बिहार सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य के सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के लिए राज्य सरकार की पूर्व सहमति को अनिवार्य कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अब सीबीआई बिहार के लोक सेवकों के खिलाफ सीधे तौर पर कोई नई जांच या एफआईआर दर्ज नहीं कर सकेगी। इस नए निर्देश के बाद अब केंद्रीय जांच एजेंसी को राज्य प्रशासनिक मशीनरी से जुड़े किसी भी मामले में कदम आगे बढ़ाने से पहले 'केस-दर-केस' के आधार पर राज्य सरकार से मंजूरी लेनी होगी।
05 Sep 2026 06:37PM,by: Babuaa Desk
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में शिरकत की। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पीएम मोदी ने युवाओं और छात्रों से जुड़ने के लिए 'जेन-जी' की भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने कॉलेज के पूर्व छात्रों (Alumni) की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें "ओजी" बताया। प्रधानमंत्री ने कॉलेज की समृद्ध विरासत को सराहते हुए कहा कि “एसआरसीसी से निकले लोग धुरंधर ना हों लेकिन धूम तो खूब मचाई है।”
05 Sep 2026 03:18PM,by: Babuaa Desk
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य








