केतन अग्रवाल हत्याकांड : तीसरी बड़ी गिरफ्तारी; मंगेतर और उसके प्रेमी के बाद दोस्त भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

feature-top

लोहगढ़ किला हत्याकांड में पुणे ग्रामीण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी चेतन चौधरी के 22 वर्षीय दोस्त रितेश हंगे को आपराधिक साजिश रचने और हत्या की पूर्व जानकारी होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

यह गिरफ्तारी मुख्य आरोपी मंगेतर सिया गोयल (20) और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) की गिरफ्तारी के बाद हुई है, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। स्थानीय अदालत ने तीसरे आरोपी रितेश को 12 सितंबर 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। 


feature-top